विदेशी मुद्रा भंडारमें 12 अरब डॉलर की कमी

20 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.98 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 469.909 अरब डॉलर रह गया। गत सप्ताह, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.346 अरब डॉलर घटकर 481.89 अरब डॉलर रह गया था। यह पिछले छह महीनों में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई पहली गिरावट है। इससे पहले 20 सितंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई थी। तब यह 38.8 करोड़ डॉलर घटकर 428.58 अरब डॉलर रह गया था। छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।