कॉरपोरेट जगत मदद को आया आगे, रिलायंस इंडस्ट्रीज देगी 500 करोड़, ओयो 6 शहरों में बनाएगा आइसोलेशन रूम

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कॉरपोरेट जगत खुलकर सामने आ रहा है। ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने का ऐलान किया है। साथ ही रिलायंस 5-5 करोड़ रु रिलायंस महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देगी। इसके अलावा 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराया जाएगा। यानी 50 लाख के करीब खानों का इंतजाम किया जा रहा है। इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों का पहला कोवड-19 अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था। रिलायंस 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में PPE पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भी तैयार कर रहा है। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा की रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रहा है।