एशियाई देशों की मदद में जुटे जैकमा

बता दें कि जैक मा कोरोनावायरस से प्रभावित एशियाई देशों की मदद कर रही है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। जैक मा और अलीबाबा फाउंडेशन ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश, कंबोडिया, लाओस, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में इमरजेंसी मेडिकिल सामग्री दान की है। इनमें करीब 1.7 मिलियन फेस मास्क, 1,65,000 टेस्ट किट, प्रोक्टेक्टिव कपड़े और चिकित्सा उपकरण (वेंटिलेटर और थर्मामीटर) शामिल हैं।