अमेरिका और यूरोप की हालत होगी सबसे खराब

नोमुरा ने कहा कि कोनावायरस की महामारी का सबसे बुरा असर अमेरिका और यूरोप जोन पर होगा। अन्य देशों के अनुभवों के मुताबिक अमेरिका में कोरोनावायरस की महामारी शुरुआती चरण में ही है। सबसे बुरी स्थिति की यदि कल्पना की जाए, तो अमेरिका में लंबे समय तक मंदी रहेगी। हाल में व्हाइट हाउस ने कहा कि मौत का सबसे खराब आंकड़ा दो सप्ताह के बाद आ सकता है और सबसे बुरी स्थिति में अमेरिका में 1-2 लाख लोगों की मौत हो सकती है। नोमुरा ने कहा कि सर्वाधिक बुरी स्थिति होने पर जुलाई-दिसंबर छमाही में बड़े पैमाने पर कर्ज डूब सकता है। वित्तीय प्रणाली पर भारी दबाव बढ़ेगा और कर्ज की उपलब्धता घटेगी। ऐसी स्थिति में इस साल अमेरिका की जीडीपी में 11.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है। फेडरल रिजर्व की मुख्य ब्याज दर 2021 के आखिर तक 0-0.25 फीसी के दायरे में रह सकती है।